136 Views

25 लाख डॉलर में बिकेंगी प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी की तस्वीरें

मुम्बई। दुनियाभर की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस समय प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबसे हॉटेस्ट कपल हैं। इस कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रियंका की वेडिंग शावर और बैचरलेट पार्टी की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि दिसंबर में यह कपल जोधपुर में शादी करने जा रहा है। इससे पहले कुछ ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि इस कपल की शादी की तस्वीरें एक इंटरनैशनल मैगजीन में पब्लिश होंगी। हालांकि अभी तक यह बात कन्फर्म तो नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि एक बड़ी मैगजीन ने इसके लिए हां बोल दिया है। खबरों की मानें तो इसके लिए मोटी रकम वसूल की जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरों को 25 लाख डॉलर की मोटी रकम में बेचा जा रहा है। कहा जा रहा है कि इन तस्वीरों के लिए बोली लगाई गई थी। बता दें कि इससे पहले इसी साल हुई सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी की तस्वीरें भी एक मैगजीन में पब्लिश की गई थीं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top