139 Views

सैफ के मुंह से उनकी सेक्स लाइफ की बातें सुन शर्मा गईं सारा अली खान

मुम्बई। करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 6′ आखिरकार अपने उस रंग में नजर आने लगा है, जिसके लिए यह शो फेमस है। जी हां, इस शो में सितारे ऐसी-ऐसी बातें कुबूल कर जाते हैं, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी न हो। ऐसा ही कुछ हुआ है करण के चैट शो के उस एपिसोड में जिसमें सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के साथ पहुंचे। हालांकि, यह एपिसोड आप 18 नवंबर को देख सकेंगे। करण जौहर के इस शो के अगले मेहमान हैं सैफ और सारा। इस शो में उनकी मजेदार बॉन्डिंग नजर आ रही है। जहां सारा ने इस शो में बॉयफ्रेंड और अपनी शादी को लेकर बातें कही तो सैफ ने भी अपनी बेडरूम सीक्रेट शेयर कर डाला। हुआ यूं कि करण जौहर करीना के बारे में बातें करते हुए कहते हैं कि आपकी वाइफ का जिम लुक काफी पॉप्युलर है, इसपर सैफ कहते हैं कि …और मैं बेडरूम में डिपार्चर से पहले उनका क्लोज़अप लुक देखता हूं।’ अपने पिता के मुंह से उनकी सेक्स लाइफ से ये बातें सुनकर सारा शर्मा जाती हैं और अपने कानों पर हाथ रख लेती हैं। बता दें कि सारा सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा बहुत जल्द ‘केदारनाथ’ और ‘सिम्बा’ से बॉलिवुड में एंट्री करने जा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top