162 Views

रणबीर और आलिया के रिश्ते से खुश हूं: रिद्धिमा कपूर

मुम्बई। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया और रणबीर के रिश्ते के बारे में एक अखबार से बात करते हुए कहा कि उन्हें रणबीर और आलिया के रिलेशन के बारे में पता है और इस बारे उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। रिद्धिमा ने आगे कहा कि अगर रणबीर इस रिश्ते से खुश हैं, तो एक बहन के तौर पर मैं भी खुश हूं। बॉलिवुड में आजकल शादियों का मौसम चल रहा है। कुछ ही दिनों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जहां तक बात रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के शादी की है, तो इस बारे में रणबीर पहले ही कह चुके हैं कि वह आलिया से शादी के बारे में सोच रहे हैं। एक सूत्र के मुताबिक ऋषि कपूर के अमेरिका से वापस आने के बाद कपूर फैमिली और भट्ट फैमिली रणबीर और आलिया की शादी की डेट का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि ऋषि कपूर करीब डेढ़ महीने से अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले आलिया भट्ट भी ऋषि कपूर से मिलने के न्यू यॉर्क गई थीं।
आज आलिया भट्ट बॉलिवुड की सबसे फेमस और टैलंटेड ऐक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। इंडियन ऐक्ट्रेस और सिंगर आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 में मुंबई में हुआ। निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया सबसे पहले बतौर चाइल्ड ऐक्ट्रेस 1999 में अक्षय और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘संघर्ष’ में नज़र आईं। आलिया का निकनेल आलू है यानी उन्हें उनके घरवाले प्यार से आलू ही कहकर बुलाते हैं। बॉलिवुड में लीड ऐक्ट्रेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत आलिया ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से की। इसके बाद आलिया को साल 2014 में अपनी फिल्म ‘हाईवे’ के लिए जबरदस्त तारीफ मिली, जिसमें वह रणदीप हुड्डा के साथ नज़र आई थीं। इस फिल्म में अपनी ऐक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट ऐक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला और बेस्ट ऐक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी हुईं। आलिया को वरुण धवन के ऑपोज़िट रोमांटिक फिल्मों में फैन्स ने काफी पसंद किया। ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ के बाद दोनों की जोड़ी ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में खूब जमी और बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही ये फिल्में। आलिया साल 2014 में अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में नज़र आईं, जो फेमस राइटर चेतन भगत के नोबेल पर बेस्ड थी। आगे जानें, आलिया के बारे में कुछ ऐसी बातें जो शायद आपने पहले न सुनी हो।
आलिया पहले कह चुकी हैं कि वह वैसे लड़के से शादी नहीं करना चाहेंगी, जो उनके पिता के जैसा हो। आलिया के फर्स्ट सिलेब्रिटी क्रश की बात करें तो वह हैं शाहरुख खान, जबकि दूसरे सिलेब्रिटी क्रश हैं शाहिद कपूर। आलिया हवाई जहाज से ट्रैवल के दौरान काफी नर्वस रहती हैं। आलिया को महिलाओं वाले परफ्यूम की जगह पुरुषों वाला परफ्यूम लगाना काफी पसंद है। आलिया को कैंडललाइट डिनर बिल्कुल पसंद नहीं। ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से पहले आलिया ने अपने पर्सनल ट्रेनर की निगरानी में कड़ी डाइट कर अपना 15 किलो वजन कम किया था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आजकल अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top