96 Views

क्यों दीपिका और रणवीर ने शादी के लिए चुनी 15 नवंबर की तारीख

मुम्बई। वैसे तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी का ऐलान काफी पहले कर दिया था, लेकिन कल जब उन्होंने अपनी शादी का कार्ड सोशल साइट पर पोस्ट किया तो फैन्स में अलग उत्साह नजर आया। साफ है कि दीपिका और रणवीर के साथ-साथ फैन्स को भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार था। शादी के कार्ड में लिखा गया है कि 14 और 15 नवंबर को इनकी शादी होगी। क्या आपको पता है कि शादी के लिए इन्होंने यह तारीख क्यों चुनी?

बताना चाहेंगे कि दीपिका और रणवीर के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ से शुरू हुई थी। साल 2013 में रिलीज़ हुई यह फिल्म 15 नवंबर को ही रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके अलावा दोनों ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में भी साथ नजर आए और दर्शकों को यह जोड़ी काफी पसंद आई। सूत्र की मानें तो दीपिका और रणवीर की शादी दो तरीके से होगी। एक साउथ इंडियन तरीके से, जहां से दीपिका के माता-पिता जुड़े हैं और दूसरा रणवीर के साइड से नॉर्थ इंडियन रीति-रिवाज से। खबर है कि दीपिका और रणवीर की इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। अभी तक यही जानकारी है कि उनकी शादी इटली के लेक कोमो में होगी। खबर है कि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top