170 Views

कीमो थेरपी के बाद इस चीज से डर गई थीं सोनाली बेंद्रे

मुम्बई। ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यू यॉर्क में कैंसर का इलाज ले रही हैं। इस दौरान वह लगातार अपना एक्सपीरियंस फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक और अनुभव अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जिसमें उन्होंने उस समय का जिक्र किया जब वह डर गई थीं। सोनाली ने लिखा, ‘नई बुक के बारे में बताने का वक्त आ गया है। इससे पहले जो किताब मैं पढ़ रही थी उसे खत्म करने में मुझे ज्यादा समय लग गया क्योंकि कीमो के बाद मेरी देखने की क्षमता पर असर पड़ा था। आंखों पर हो रहे असर और देखने में होने वाली परेशानी से मैं डर गई थी, हालांकि अब सब ठीक हो गया है।’
ऐक्ट्रेस ने आगे अपनी अगली किताब के बारे में बताया, ‘अगली बुक जिसे मैं पढ़ने वाली हूं वह उस शहर से जुड़ी है जहां मैं अभी हूं… न्यू यॉर्क। किताब का नाम अ लिटिल लाइफ है जिसे @hanyayanagihara ने लिखा है। इस किताब को कई अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। यह कहानी दोस्ती और अभिलाषा की है। अब तक हमने फीमेल फ्रेंडशिप के बारे में बढ़ा है, लेकिन अब लड़कों की दोस्ती के बारे में पढ़ने जा रही हूं। यह काफी मजेदार होगा। मैं इस किताब को पढ़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। उम्मीद करती हूं कि आप भी मेरा साथ यह किताब पढ़ेंगे।’ बता दें कि, हाल ही में ऐक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने बताया था कि सोनाली बेंद्रे की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है और वह दिसंबर में भारत लौट सकती हैं। हालांकि, सोनाली के परिवार की ओर से इस बारे में कोई बयान फिलहाल सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top