182 Views

कपिल शर्मा की मदद के लिए अब सलमान खान ने बढ़ाया हाथ

मुम्बई। कपिल शर्मा जल्द अपने कॉमिडी शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। ऐसी खबरें मिल रही हैं कि सलमान खान अब कपिल के शो को प्रड्यूस करेंगे। वैसे सलमान खान बॉलिवुड में काफी दिलदार ऐक्टर माने जाते हैं, उन्होंने कई हिरोइनों को भी अपनी फिल्मों से लॉन्च किया है।
हाल में उन्होंने जीजा आयुष शर्मा के लिए फिल्म लवरात्रि बनाई थी और उन्हें लॉन्च किया है। कमीडियन कपिल शर्मा जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझने के बाद वापसी चाहते हैं उन्हें अपने शो के लिए एक प्रॉडक्शन हाउस की तलाश थी जो लगता है कि सलमान खान के पास पहुंच कर पूरी हुई है। उधर सलमान खान के लिए भी यह फायदे का सौदा हो सकता है। कपिल शर्मा का कॉमिडी शो काफी चर्चित रहा था, लेकिन उनकी तबीयत खराब रहने के चलते शो बंद कर दिया गया था पर उनके फैन्स अब भी शो को देखना चाहते हैं। हालांकि उसके बाद कपिल ने एक और शो से वापसी करने की कोशिश की थी, लेकिन वह बुरी तरह फ्लॉप रहा और तीन एपिसोड के बाद ही शो को डिब्बाबंद कर दिया गया। अब कॉमिडी के माध्यम से कपिल की छोटे पर्दे पर वापसी उनके फैन्स के लिए तो अच्छी खबर है ही सलमान खान के शो के प्रॉडक्शन में जुड़ने के बाद शो और दमदार हो जाने की उम्मीद है। इस बीच कपिल शर्मा की शादी कि खबरें भी जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि कपिल दिसम्बर में अपनी मंगेतर गिन्नी से शादी कर सकते हैं और अमृतसर में उनके घर में शादी की तैयारियां जारी हैं। कपिल हाल में ही अपनी एक पंजाबी फिल्म भी रिलीज कर चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top