202 Views

अपनी भांजी अलीजा अग्निहोत्री को बॉलिवुड में लॉन्च करेंगे सलमान?

मुम्बई। बॉलिवुड में पिछले कुछ सालों में कई स्टारकिड्स ने फिल्मों में डेब्यू किया है। आने वाले कुछ समय में सारा अली खान और अनन्या पांडे बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अब इन स्टारकिड्स की लिस्ट में एक और नाम जल्द जुड़ सकता है। कहा जा रहा है कि अतुल अग्निहोत्री और सलमान खान की बहन अलवीरा की बेटी अलीजा अग्निहोत्री जल्द ही बॉलिवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
अगर खबरों की मानें तो अलीजा अग्निहोत्री को सलमान खान की अगली फिल्म ‘दबंग 3’ में कास्ट किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी अलीजा डान्स और ऐक्टिंग क्लासेज अटेंड कर रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बॉलिवुड की मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान अलीजा को ट्रेनिंग दे रही हैं। सलमान के परिवार के एक नजदीकी सूत्र ने बताया है कि अलीजा भी इस ट्रेनिंग को काफी सीरियसली ले रही हैं। अब जैसा कि हम सबको पता है कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सलमान के ऑपोजिट होती हैं तो यह बात तो पक्की है कि अलीजा को लीड रोल तो नहीं मिलेगा। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘दबंग 3’ में भी सोनाक्षी को कास्ट किया जाता है या नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top