201 Views

बॉलीवुड अभिनेत्री भी हुई कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना ने कहर बरपा रखा है। नेता से अभिनेता, आम आदमी सभी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था। उनसे मिलने गई दीपिका खुद भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि उन्‍होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनके पिता अस्‍पताल में भर्ती हैं और दीपिका बेंगलुरू में ही रूकी हुई हैं। उधरअधिकारिक तौर पर दीपिका की ओर से इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। पादुकोण पिछले महीने ही रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top