77 Views

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट में किसकी होगी पहले शादी

मुम्बई। टीवी का मोस्टट पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण 6’ अब 21 अक्टूाबर से ऑन एयर होने वाला है। इस चैट शो के पहले एपीसोड में दो स्पे,शल महमान दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट, करण के साथ कॉफी पीने आएंगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस शो का प्रोमो आया है जिसमें दीपिका और आलिया भट्ट बेहद ग्लैममरस रूप में नजर आई हैं। दोनों एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों एक्ट्रेरस के आने की चर्चा काफी समय से हो रही थी। करण जौहर के इस शो में दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए काफी मजेदार हो सकता है क्यों कि एक ओर जहां आलिया रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड हैं तो वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।

अब ऐसे में करण जौहर इन दोनों से रणबीर कपूर के बारे में सवाल ना पूछे ऐसा होना तो नामुमकिन है। प्रोमो में करण दोनों की शादी, रिश्तेे और निजी रिलेशनशिप को लेकर सवाल उठाते हुए नजर आएंगे। दोनों को शो में एक साथ बुलाने का मकसद शायद रणबीर कपूर हो सकते हैं। अब देखना ये होगा कि वो करण के टेढ़े-मेढ़े सवालों का जवाब कितनी होशियारी से देती हैं। बता दें, एक समय था जब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक दूसरे के प्या र में पागल थे। दीपिका ने तो रणबीर के नाम का एक टैटू भी बनवाया था। मगर दोनों के अलग होने के बाद रणबीर इन दिनों आलिया को डेट कर रहे हैं। दूसरी ओर दीपिका रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्तें में काफी आगे बढ़ चुकी हैं और अब जल्द शादी करने वाली हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top