मुम्बई,28 सितंबर। पोर्न वीडियो केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जमानत मिल चुकी है। इस बीच इस केस की एक और आरोपी गहना वशिष्ठ फिर से उनके बचाव में आई हैं। साथ ही शर्लिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गहना का कहना है कि शर्लिन ये सब लोगों का अटेंशन पाने के लिए कर रही हैं। उनका कहना है कि शर्लिन इतनी अहसानफरामोश हैं कि राज कुंद्रा को ही फंसा दिया, जिन्होंने उनको पैसे कमाने में मदद की। पोर्न वीडियो केस में शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उनका दावा है कि क्राइम ब्रांच को अपना स्टेटमेंट देने सबसे पहले वही गई थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गहना ने कहा, उनको राज कुंद्रा का शुक्रगुजार होना चाहिए। वह आज जो भी हैं राज कुंद्रा की वजह से हैं। शर्लिन चोपड़ा ने कहा था कि राज कुंद्रा उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में लाए थे इस पर गहना का कहना है, बल्कि शर्लिन ने राज कुंद्रा को बोल्ड कॉन्टेंट इंडस्ट्री में घसीटा है। वह पोर्न और अश्लील कॉन्टेंट 2012 से बना रही थीं, राज से तो वह ढाई साल पहले मिली हैं। गहना ने कहा कि शर्लिन को सिर्फ कपड़े उतारना आता है और अब वह दूसरों पर कीचड़ उछाल रही हैं। गहना ने कहा कि उन्हें पता है कि अटेंशन तभी मिलेगा जब वह राज कुंद्रा के खिलाफ कुछ बोलें। गहना आगे बोलती हैं, इन्हीं सब वजहों से वह शिल्पा शेट्टी को भी घसीटने की कोशिश कर रही हैं लेकिन शुक्र है कि शिल्पा के लिए वह एग्जिस्ट ही नहीं करतीं।
उधर ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय खूबसूरती और लुक्स से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। 28 सितंबर को मौनी का जन्मदिन है। उससे एक दिन पहले से ही मौनी सेलिब्रेशन के मूड में दिखीं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पूल पार्टी की। मौनी ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी है और अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई वीडियोज शेयर किए हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। अब मौनी ने जो वीडियोज पोस्ट किए हैं, किसी में वह अपने दोस्तों के साथ चिल कर रही हैं तो कहीं वह पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।मौनी का यह बर्थडे काफी खास है। हाल ही में उनका म्यूजिक वीडियो ‘दिल गलती कर बैठा’ रिलीज हुआ है। गाने में वह सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ हैं। गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले उनके दो और म्यूजिक वीडियोज ‘बैठे-बैठे’ और ‘पतली कमरिया’ रिलीज हुआ। जल्द ही मौनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखेंगी। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है।
