112 Views

करण जौहर ने मां से भी पहले दीपिका पादुकोण को बताया था यह राज

मुम्बई। फिल्ममेकर करण जौहर और दीपिका पादुकोण अच्छे दोस्त माने जाते हैं। हालांकि, करण दीपिका पर कितना ट्रस्ट करते हैं इसका सबूत हाल ही में सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण ने अपने जुड़वा बच्चों के बारे में सबसे पहले दीपिका को ही बताया था।  सूत्रों की मानें तो करण ने अपने बच्चों रूही और यश के बारे में सबसे पहले दीपिका को फोन कर जानकारी दी थी। इस पर ऐक्ट्रेस ने भी उनसे किसी को भी इस बारे में नहीं बताने का प्रॉमिस किया था। कहा यह भी जा रहा है कि करण ने अपनी मां और यहां तक कि शाहरुख खान को भी पहले दीपिका के बाद रूही और यश के बारे में बताया था।

बता दें कि, करण जौहर साल 2017 में सरोगेसी के जरिए सिंगल फादर बने थे। यश और रूही ने मुंबई के अंधेरी स्थित मसरानी हॉस्पिटल में जन्म लिया था। मीडिया में इसकी खबर आने के बाद करण ने सोशल मीडिया के जरिए एक लेटर जारी कर बच्चों के बारे में अपने फैन्स को बताया था। करण जौहर ने रूही और यश के बारे में अपने इमोशन्स जाहिर करते हुए कहा था कि उनके बच्चे ही उनकी पूरी दुनिया हैं और पहली प्राथमिकता भी।  वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर टॉक शो और रिऐल्टी शो को होस्ट करने के साथ ही फिल्म डायरेक्शन में भी बिजी हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तख्त’ है, जिसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, विकी कौशल और अनिल कपूर मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top