181 Views

सैफ ने कहा, करीना उनके लिए क्यों नहीं करतीं शॉपिंग

मुम्बई। Flipkart की फैशन रीटेलर साइट Myntra पर अपना एथनिक फैशन ब्रैंड ‘हाउस ऑफ पटौदी’ को लॉन्च कर चुके सैफ अली खान अपने इस क्लोदिंग लाइन के जरिए ओल्ड हेरिटेज फैशन पर काम करना चाहते हैं। सैफ का कहना है, ‘मुझे कपड़े काफी पसंद हैं और कपड़ों के मामले में एथनिक स्टाइल को लेकर मेरी कुछ खास समझ है। मुझे लगता है कि मार्केट में इन चीजों को लेकर एक गैप है और काफी लोग ऑनलाइन इंडियन कपड़े तलाश करते हैं, इसलिए मैंने Myntra के सीईओ से बात की और इसके बाद हम ‘House of Pataudi’का आइडिया लेकर आगे आए हैं।’
फैशन के मुद्दे पर बातचीत करते हुए सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर की तारीफ करने से खुद को रोक न सके। उन्होंने कहा, ‘करीना का फैशन स्टेटमेंट शानदार है। उनमें कपड़ों को लेकर गजब की दीवानगी है। जब हम मिले थे तो फंक्शंस के दौरान पहनने के लिए वह कूल ड्रेस खरीदा करती थीं। मेरे खयाल से वह कूल ड्रेसेस के लिए एक बेंचमार्क सेट करती हैं और फिर सभी अपने लिए वैसी ही ड्रेस सर्च करने लग जाते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या करीना उनके लिए शॉपिंग करती हैं तो सैफ ने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल भी नहीं। मैं अपने कपड़े खुद से सिलेक्ट करता हूं। यदि आपमें महिलाओं के कपड़ों को लेकर अच्छी समझ है तो इसका मतलब यह नहीं कि उनमें पुरुषों के कपड़ों को लेकर भी अच्छी समझ हो। ये काफी अलग होते हैं। कई बार ये ज्यादा मुश्किल होते हैं।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top