142 Views

रांची से रायपुर, कोलकाता एवं भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा प्रारंभ

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से ‘कनेक्टिंग एयर इंडिया’ योजना के तहत एलायंस एयर इंडिया की तीन विमान सेवाओं का शुभारंभ किया। इसके तहत रांची से रायपुर, कोलकाता एवं भुनेश्वर के लिए विमान सेवा शुरू की गई है। रांची से रायपुर की पहली उड़ान में शुक्रवार को चालीस यात्रियों ने उड़ान भरी। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि शुक्रवार से रांची से तीन नये शहर विमान सेवा से जुड़ गये जो झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इन उड़ानों का किराया लगभग रेलगाड़ी के किराये के बराबर है। सिन्हा ने बताया कि रायपुर और कोलकाता का किराया सिर्फ 1,999रुपये है। जबकि भुवनेश्वर का किराया 1666 रुपये है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में 2014 के छह लाख यात्रियों की संख्या के मुकाबले विमान यात्रियों की कुल संख्या लगभग 27 लाख तक पहुंच गयी है। वर्ष 2014 की कुल 11 विमान सेवाओं के मुकाबले 2018 में विमान सेवाओं की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देवघर का हवाई अड्डा भी अगले दो से तीन वर्षों में बनकर तैयार हो जायेगा। अगले आठ माह के भीतर बोकारो से कोलकाता के लिए भी विमान सेवा प्रारंभ हो जायेगी। सिन्हा ने बताया कि इसी प्रकार झारखंड सरकार एवं भारतीय विमान प्राधिकरण के बीच संयुक्त उपक्रम के तहत हजारीबाग, डाल्टनगंज, धनबाद, बोकारो एवं दुमका में भी हवाई अड्डों के निर्माण तथा वहां से विमान सेवाएं प्रारंभ करने के लिए बातचीत चल रही है। कार्यक्रम में मौजूद राज्य के शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा किसेना के साथ बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के समीप की 24 एकड़ भूमि लेने के लिए बातचीत चल रही है जिससे यहां होटल, कार्यालय तथा पार्किंग स्थल बनाये जायेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top