132 Views

मीरपुर टेस्ट : २२७ रन पर सिमटी बांग्लादेश की पहली पारी

मीरपुर ,२२ दिसंबर। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पहली पारी में २२७ रन पर सिमट गई है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने ३९ रन जोड़े। १२ साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा ८४ रन मोमिनुल हक ने बनाए। २६ रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लिटन दास ने २५ और शान्तो ने २४ रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top