मुम्बई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बेंगालुरू के अपने घर में नंदी पूजा अटेंड करने के बाद दीपिका अब मुंबई वापस आ गई हैं और ताजा खबरों की अगर मानें तो दीपिका ने अपने मंगलसूत्र की शॉपिंग कर ली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका का मंगलसूत्र 20 लाख रुपये का है। दीपिका ने इस मंगलसूत्र की शॉपिंग मुंबई के अंधेरी स्थित एक जूलरी शॉप से की। अपने लिए मंगलसूत्र की शॉपिंग करने के साथ दीपिका ने रणवीर सिंह के लिए एक चेन भी खरीदी है। बताया जा रहा है कि दीपिका ने इन दो आइटम्स के अलावा करीब 1 करोड़ रुपये की जूलरी शॉपिंग की।
दीपिका की इस खरीददारी के बारे में जूलरी शॉप को पहले से जानकारी दे दी गई थी। दीपिका आराम से अपनी जूलरी पसंद कर सकें इसके लिए जूलरी शॉप को आम जनता के लिए 1 घंटे पहले बंद कर दिया था। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी करने वाले हैं। जहां तक बात रिसेप्शन की है तो इसका आयोजन मुंबई में 1 दिसम्बर को होना है।



