132 Views

जे अरूणकुमार मुम्बई इंडियंस के सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त

मुंबई, २८ दिसंबर। पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने घरेलू क्रिकेट में १६ साल तक शानदार प्रदर्शन करने वाले जे अरूणकुमार को सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
दाहिने हाथ के सलामी बल्लेबाज अरूणकुमार ने १०० से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। उन्होंने १९९३ से २००८ के बीच कर्नाटक के लिये घरेलू क्रिकेट खेला। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह कर्नाटक के बल्लेबाजी कोच बने जब उनकी टीम ने रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी। वह पुडुचेरी टीम के मुख्य कोच भी रहे और २०२० से अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top