मुम्बई। किंग खान शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘Zero’ का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शाहरुख के जन्मदिन यानी कि 2 नवंबर को रिलीज हुए ट्रेलर को 24 घंटे के अंदर ही 54 मिलियन लोग देख चुके हैं और और यह गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। शाहरुख खान और गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। ईद के मौके पर जब इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, उसी वक्त से फैंस को इसकी फुल लेंथ ट्रेलर का इंतजार था। टीजर में शाहरुख खान सलमान के साथ नजर आए थे और इन दोनों को बड़े पर्दे पर एक साथ देखना दर्शकों के लिए किसी जलसे से कम नहीं था। ‘जीरो’ में शाहरुख एक बौने इंसान बउआ सिंह का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में शाहरुख के इस नए अंदाज ने फैंस को अभी से ही दीवाना बनाना शुरू कर दिया है।
फिल्म में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल निभा रही हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म में श्रीदेवी, रानी मुखर्जी, काजोल, आलिया भट्ट, अभय देओल, आर. माधवन और दीपिका पादुकोण स्पेशल अपियरेंस में नजर आएंगे। आनंद एल. राय द्वारा निर्देषित ‘जीरो’ 21 दिसम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। किंग खान शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने मन्नत में दिवाली पार्टी का आयोजन किया। देर रात शुरू हुई इस पार्टी में बॉलिवुड के कई सितारे पहुंचे। गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की। बेटी सुहाना के साथ-साथ गौरी भी इस पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आदित्य रॉय कपूर शाहरुख के काफी करीबी दोस्त हैं। इस दिवाली बैश में पहुंचे आदित्य ब्लैक कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे थे। शाहरुख के घर मन्नत पर रखी गई इस पार्टी में करीना कपूर खान काफी हॉट नजर आ रही थीं। ब्लैक और क्रीम कलर के कॉम्बिनेशन में करीना की खूबसूरती कमाल की लग रही थीं। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इस पार्टी में लहंगा पहने नजर आईं। सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘केदारनाथ’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। शाहरुख खान और गौरी खान के दिवाली बैश में कृति सैनन ने भी शिरकत की। अनन्या पांडे चंकी पांडे की बेटी हैं। अनन्या पांडे और शाहरुख की बेटी सुहाना खान काफी अच्छे दोस्त हैं। इस पार्टी में पहुंची तापसी पन्नू ब्लैक ड्रेस पहने काफी हॉट लग रही थीं। किंग खान की दिवाली पार्टी में पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल कुर्ते में काफी हैंडसम दिखे।



