151 Views

कमजोर वैश्विक रूझानों के चलते सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की शुरुआती गिरावट

मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंक की गिरावट देखी गई। ब्रोकरों के अनुसार इसकी अहम वजह बृहस्पतिवार रात को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दरों में वृद्धि को अगले महीने तक टालने के संकेत देना है। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 114.08 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 35,123.60 अंक पर चल रहा है। शुरुआती कारेाबार में यह 226.45 अंक गिरकर खुला था। बुधवार को दीपावली के दिन विशेष मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स 246 अंक चढ़ गया था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.05 अंक यानी 0.29 प्रतिशत घटकर 10,567.35 अंक पर चल रहा है। बृहस्पतिवार को दीपावली बलीप्रतिपदा के चलते शेयर बाजार बंद रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top