136 Views

इन बॉलीवुड हस्तियों की हैं मुस्लिम पत्नियां

मुंबई,24 जुलाई। देश में इन दिनों हिंदू मुस्लिम विवाह को लेकर चर्चाएं आम है लेकिन बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने जाति या धर्म के बाहर शादी रचा कर मिसाल पेश की है। लव मैरिज करने वाले कई एक्टर्स की शादी सफल रही तो कुछ का तलाक भी हो गया। कई हिंदू फिल्म स्टार्स ने अपने लिए मुस्लिम पत्नी चुनी। आइए जानें इन एक्टर्स के नाम और जानते हैं इनमें से किसके कितने बच्चे हैं।
आदित्य पंचोली ने एक्ट्रेस जरीना वहाब से शादी की है। दोनों के दो बच्चे हैं।
सुमीत सहगल ने प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री तबू की बहन फराह नाज से शादी रचाई है। दोनों की एक बेटी हैं। बेटी का नाम सायशा है।
महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले गजेंद्र चौहान ने कोरियोग्राफर हबीबा रहमान से शादी की है। इस दंपति की एक संतान है।
कुमुद मिश्रा की पत्नी का नाम आयशा रजा़ है। आयशा और कुमुद के इकलौते बेटे का नाम कबीर है।
राज बब्बर ने एक्ट्रेस नादिरा ज़हीर से ब्याह रचाया है। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आर्य और बेटी का नाम जूही है।
मनोज बाजपेयी ने शबाना रजा़ से शादी की है। शबाना पहले नेहा नाम से फिल्मों में एक्टिंग करती थीं। दोनों की प्यारी सी एक बेटी हैं।
संजय दत्त की पत्नी मान्यता भी मुस्लिम हैं। दोनों के दो बच्चे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top