180 Views

आयुष्मान की ‘बधाई हो’ ने की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

मुम्बई। आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘बधाई हो’ न केवल सुपरहिट हो गई है बल्कि इसने अपने रिलीज होने के तीसरे हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री भी कर ली है। फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार को कुल 3.50 करोड़ रुपये कमाए जिसके बाद इसकी कुल कमाई 100.10 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसके बाद शनिवार को इसकी कमाई में 50 पर्सेंट का उछाल देखा गया और शनिवार को कमाई बढ़कर 3.50 करोड़ रुपये हो गई। इस फैमिली ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है जबकि इसे विनीत जैन ने प्रड्यूस किया है। इस फिल्म की शुरू से ही क्रिटिक्स और जनता ने काफी सराहना की है। आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा के अलावा गजराज राव, नीना गुप्ता और सुरेखा सीकरी भी प्रमुख भूमिका में हैं। ‘बधाई हो’ एक ऐसे कपल की कहानी है, जो रिटायरमेंट की उम्र में पैरंट्स बनने वाला है। यह शॉकिंग न्यूज होती है और उन सब को यह समझ नहीं आता कि वे नाते-रिश्तेदारों से लेकर पास-पड़ोस वालों का इस खबर को लेकर कैसे सामना करें। हालांकि, फिल्म में बेहद खूबसूरती से जॉइंट फैमिली सिस्टम और मिडिल क्लास वैल्यूज को पेश करने की भी कोशिश की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top