149 Views

अवार्ड नाईट में कियारा की ड्रेस ने दिया धोखा…वीडियो हुआ वायरल

मुंबई,२ मई। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने लुक्स को लेकर बहुत मेहनत करती हैं। रेड कार्पेट पर सबसे खूबसूरत दिखने के लिए हीरोइनों की पूरी टीम जी जान एक करके उन्हें तैयार करती है। लेकिन कई बार इस मेहनत पर तब पानी फिर जाता है जब अभिनेत्रियां की ड्रेस पब्लिक प्लेस में धोखा दे देती है। ऐसा ही कुछ इस बार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ हुआ। कियारा के साथ हुए वार्डरोब मालफंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि बहुत तेजी से वायरल होने लगा है।
कियारा आडवाणी का नाम बॉलिवुड की उन हसीनाओं में आता है जो अपनी ख़ूबसूरती और स्टाइल के दम पर फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। कियारा आडवाणी अपने लुक और फैशन स्टेटमेंट को लेकर बहुत एक्सपेरिमेंटल हैं। हाल ही में अभिनेत्री रेड कार्पेट पर नजऱ आई। इस बीच के उनके लुक की काफी सारी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके है।
कियारा आडवाणी इस दौरान जहां बहुत ही खूबसूरत दिख रही है तो वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री अपनी ड्रेस से जरा परेशान और अनकंफर्टेबल फील करती हुई नजऱ आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा की ड्रेस में बहुत हाई स्लिट कट था जो बार बार खिसक रहा था, जिसे एक्ट्रेस बार-बार संभालती हुई नजऱ आ रही हैं। कियारा के एक्सप्रेशन से साफ है कि वो इस ड्रेस में बहुत असहज महसूस कर रही हैं। इतना ही नहीं वो पैपराजी को बार बार फोटोज़ ना क्लिक करने का इशारा भी कर रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top