144 Views

अबू जानी संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

मुम्बई। कई इवेंट्स में एक साथ दिखाई देने के बाद इस बात की चर्चा होने लगी है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान रिलेशनशिप में हैं। पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि ये दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक अर्जुन और मलाइका ने अपनी रिलेशनशिप ऑफिशल नहीं की है लेकिन इन दोनों की तस्वीरें लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हाल में यह कपल अबु जानी और संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में पहुंचा। बाद में इस पार्टी की तस्वीरें अर्जुन और मलाइका ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। हालांकि करण जौहर ने एक मलाइका का विडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें वह अपनी जिंदगी में किसी स्पेशल के होने की ओर इशारा कर रही हैं। बताया जाता है कि मलाइका का बर्थडे मनाने के लिए यह कपल इटली भी गया था और इन दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया था।
हालिया दिवाली पार्टी में अर्जुन एक ब्लैक ट्रडिशनल कुर्ता में दिखाई दिए जबकि मलाइका ब्लैक और गोल्डन लहंगा में दिखाई दे रही थीं। हालांकि दोनों पार्टी में दोनों साथ नहीं पहुंचे लेकिन पार्टी में तो मिले ही होंगे। इस पार्टी में अनन्या पांडे, करण जौहर, श्रद्धा कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, जया बच्चन और श्वेता बच्चन जैसे सिलेब्रिटीज भी पहुंचे। बता दें कि मलाइका को हाल में रिऐलिटी टीवी शो इंडियाज गॉट टैलंट में करण जौहर और किरण खेर के साथ जज करते देखा गया था जबकि अर्जुन पिछली बार अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई दिए थे। इस समय अर्जुन अपनी अगली फिल्म पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उनके साथ संजय दत्त और कृति सैनन दिखाई देंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top