जमैका, २० जनवरी। भारत में तो लोगों के साथ धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते ही रहते हैं लेकिन विदेश में भी लोगों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। इस बार धोखाधड़ी का शिकार हुए है दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसैन बोल्ट जो अचानक कंगाल हो गए हैं। उनकी अब तक की कमाई उनके अकउंट से गायब हो गई।
जी हां, अपने दौडऩे की गति से अपनी पहचान बनाने वाले धावक उसैन बोल्ट अपने रिटायरमेंट के बाद एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। खबरों की मानें तो उनकी कमाई और रिटायरमेंट से मिला सारा पैसा गायब हो गया है। उन्होंने ओलंपिक खेलों में दुनिया के दिग्गज धावकों को पीछे छोड़ते हुए ८ बार गोल्ड मेडल जीता था। रिपोर्ट्स की मानें तो उसैन बोल्ट के खाते से ९८ करोड़ रुपये गायब हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार उसैन बोल्ट के इनवेस्टमेंट अकाउंट से ९८ करोड़ रुपये गायब हुए हैं। खबरों की मानें तो उनका पैसा जमैका की एक निवेश कंपनी के पास था। उधर बोल्ट के वकील ने कंपनी को लेटर भेजकर उनके पैसे लैटाने को कहा है। इस घटना के बारे में ११ जनवरी को उसैन बोल्ट को पता चला कि उनका फंड गायब हो गया है।



