140 Views
Umran Malik breaks 24-year-old record - becomes fastest Indian bowler

उमरान मलिक ने तोड़ा २४ साल पुराना रिकॉर्ड -सबसे तेज गेंद करने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

गुवाहाटी,११ जनवरी। भारत और श्रीलंका के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे में हराकर पहला मैच जीत लिया है। इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज में १-० की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ३७३ रन का विशाल स्कोर बनाया था।
वहीं इस मैच में एक रिकॉर्ड भी बना और वो रिकॉर्ड रहा उमरान मलिक के नाम। उमरान ने अपनी रफ्तार का जलवा दिखाया और इस मैच में १५५ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। उमरान मलिक अब वनडे में भी भारत के लिए सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बन गए हैं।
इसके पहले ये रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम था। १९९९ विश्व कप में जवागल श्रीनाथ ने १५४.५ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। इसके २४ साल बाद उमरान मलिक ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कुछ दिन पहले ही उमरान टी२० क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज गेंद करने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में १५६ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top