143 Views
Series of three ODIs and 3 T20 matches will be played between India and New Zealand

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी तीन वनडे और ३ टी२० मैचों की सीरीज

नईदिल्ली, १६ जनवरी। भारत ने श्रीलंका को टी२० और वनडे सीरीज में हराकर क्लीन स्वीप किया है। इस सीरीज के बाद अब भारत और न्यूलजीलैंड के बीच तीन वनडे और ३ टी२० मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पूरा शेड्यूल भी सामने आ चुका है। साथ ही इस सीरीज के लिए भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम की स्क्वॉड का ऐलान भी हो चुका है।
सबसे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा, इस सीरीज का पहला मैच १८ जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला २१ जनवरी को रायपुर में होगा। तीसरा और आखिरी मैच २४ जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके बाद टी२० सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मैच २७ जनवरी को रांची में होगा, इसके बाद दूसरा मुकाबला २९ जनवरी को लखनऊ में होगा। तीसरा और आखिरी मैच एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच खेलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top