132 Views
Prithvi Shaw hits triple century against Assam in Ranji Trophy

रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ लगाया तिहरा शतक

नईदिल्ली,११ जनवरी। भारतीय टीम के खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में तीहरा शतक लगा दिया। इस शतक के साथ ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। इस पारी के साथ ही वो अभी क्रीज पर है और आगे खेल रहे है। इस मैच में उन्होंने इस तीहरे शतक के लिए ३२६ गेंदों का सामना किया।
जानकारी के अनुसार पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई की ओर से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की पारी में खेली। पृथ्वी शॉ को तिहरे शतक तक पहुंचने में ३२६ गेंदों का सामना किया। हालांकि पृथ्वी शाह खबर लिखे जाने तक ३३३ गेंदों पर ३१२ रन बना कर क्रीज पर मौजूद है।
वहीं इस मैच में कप्तान अजिंक्या रहाणे ने भी शतक लगा दिया है। रहाणे भी १०५ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई टीम ने दो विकेट के नुकसान पर ५०४ रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ ने १०७ गेंदों में शतक, २३५ गेंदों पर दोहरा शतक और केवल ३२६ गेंदों में तीसरा शतक पूरा किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top