151 Views

IWC से हटा जापान, फिर शुरू होगा व्हेल शिकार का व्यावसायिक कामकाज

तोक्यो। जापान ने बुधवार को कहा कि वह इंटरनैशनल व्हेलिंग कमिशन (आईडब्ल्यूसी) से हट रहा है और अगले साल से व्हेल पकड़ने का व्यावसायिक काम फिर शुरू करेगा। इस कदम से जापान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो सकती है। इस घोषणा की संभावना पहले से ही व्यक्त की जा रही थी। जापान इस साल की शुरूआत में व्यावसायिक व्हेलिंग फिर शुरू करने की अनुमति देने के लिए आईडब्ल्यूसी को मना नहीं पाया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। सरकार के शीर्ष प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमने अगले साल जुलाई में व्यावसायिक व्हेलिंग फिर शुरू करने के लिए आईडब्ल्यूसी से हटने का फैसला किया है।’ बता दें कि दुनियाभर में व्हेल के शिकार पर रोक लगाने के लिए इंटरनैशनल व्हेलिंग कमिशन का गठन किया गया है और यह 1986 से प्रभावी है। जापान अबतक भले ही इस कमिशन से जुड़ा हुआ था लेकिन उसने व्हेलिंग पर कभी भी रोक नहीं लगाई थी। जापान में वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए व्हेल को मारना जारी था। आलोचकों के मुताबिक, जापान में वैज्ञानिक अनुसंधान की आड़ में व्हेल को मीट के लिए मारना जारी था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top