रियाद, २० जनवरी। फुटबाल के स्टार प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी ऐसे नाम हैं जो हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप में इनकी टीमें आमने सामने भी हुई और लोगों को इनकों देखने का मौका भी मिला। वैसे ये दोनों खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने आप में एक पहचान रखते हैं।
हाल ही में सऊदी क्लब अल नासर एफसी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ करार कर उन्हें अपने साथ मिला लिया है। लेकिन अब चर्चा मेसी के नाम की भी हो रही है। खबरों की मानें तो सऊदी अपनी घरेलू फुटबॉल लीग को विश्व में पहचान दिलाने जुटा हुआ हैं। जानकारी के अनुसार सउदी का ही क्लब अल हिलाल अब लियोनेल मेसी को अपनी टीम में शामिल कर सकता है।
खबरों की मानें तो अल हिलाल लियोनल मेसी को क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कमाई से डेढ़-गुनी कीमत पर खरीदने के लिए तैयार है। ऐसे में जानकारी सामने आ रही है कि अल हिलाल और मेसी के बीच जल्द ही करार हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब २४४० करोड़ रुपए में अल हिलाल और मेसी के बीच करार हो सकता है।



