180 Views
Hashim Amla said goodbye to every form of cricket

हाशिम अमला ने क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कहा

जोहानिसबर्ग, १९ जनवरी। दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज हाशिम अमला ने क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह दिया है जिससे दो दशक के उनके सुनहरे कैरियर पर विराम लग गया । चार साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ३९ वर्ष के अमला ने इंग्लिश काउंटी टीम सर्रे को इसकी पुष्टि की ।
सर्रे ने ट्वीट किया, हाशिम अमला ने क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह दिया । उन्होंने अपना कैरियर खत्म होने का ऐलान किया है । सर्रे की ओर से हम उन्हें धन्यवाद देते हैं । अमला ने १२४ टेस्ट, १८१ वनडे और ४४ टी२० मैच खेलकर दक्षिण अफ्रीका के लिये १८,६७२ रन बनाये । वह टेस्ट में तिहरा शतक जडऩे वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं । उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई २०११ में ओवल पर नाबाद ३११ रन बनाये थे । अब अमला दक्षिण अफ्रीका टी२० लीग में मुंबई इंडियंस केपटाउन के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करेंगे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top