163 Views
India created history by defeating Sri Lanka - Recorded the biggest win

भारत ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास -सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड किया अपने नाम

नईदिल्ली,१६ जनवरी। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सीरीज के अंतिम मैच में भारत ने इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को हराकर मैच ३१७ रनों से जीता। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए ५ विकेट पर ३९० रन बनाए थे। विराट कोहली के नाबाद १६६ और शुभमन गिल के ११६ रनों की बदौलत टीम इतना बड़ा स्कोर बना पाई। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम महज़ ७३ रनों पर ही ढेर हो गई। वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है।
इसके पहले न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ २००८ में २९० रनों से जीत हासिल की थी। भारतीय गेेंदबाजों के सामने श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सका। सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। टीम इंडिया की और से सिराज ने १० ओवर में एक मेडन के साथ ३२ रन देकर चार विकेट लिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top