145 Views
Virat Kohli became the player to score the most ODI centuries against the same team

एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

नईदिल्ली,१६ जनवरी। भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को खेले गए मैच में विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड बनाए। इसके साथ ही भारतीय टीम ने भी अपने नाम रिकॉर्ड बनाया। टीम ने यह मैच ३१७ रनों से जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया सबसे ज्यादा रनों से जीतने वाली टीम बन चुकी है।
इतना हीं नहीं इस मैच में विराट कोहली ने भी जमकर बल्लेबाजी की और श्रीलंका के बल्लेबाजों की जमकर खबर ली। इस मैच में विराट ने १६६ रन की नाबाद पारी खेली। इस मैच में विराट ने १३ चौके और ८ छक्के भी मारे। १६६ रन की पारी में विराट ने ११० गेंदों का सामना किया और रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
जानकारी के अनुसार विराट कोहली ने एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। विराट कोहली के अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में १० शतक हो चुके हैं। जो वनडे इंटरनेशनल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा हैं। कोहली वनडे में शतक जडऩे के साथ ही श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ चुके है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top