178 Views

बांग्लादेश कोच पद से डोमिंगो ने दिया इस्तीफा

ढाका,२८ दिसंबर। रसेल डोमिंगो ने भारत से घरेलू श्रृंखला में मिली हार के बाद बांग्लादेश के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया ।
डोमिंगो सितंबर २०१९ में स्टीव रोड्स को मुख्य कोच पद से हटाये जाने के बाद बांग्लादेश टीम से जुड़े थे । उनका कार्यकाल २०२३ विश्व कप के बाद तक था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट परिचालन प्रमुख जलाल युनूस ने क्रिकबज को बताया , डोमिंगो ने कल इस्तीफा दे दिया है जो तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।
डोमिंगो के कार्यकाल में बांग्लादेश ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी २० श्रृंखलायें जीती और न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट जीता । इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखलायें भी जीती।
भारत के खिलाफ पहला टेस्ट १८८ रन से हारने के बाद बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट तीन विकेट से गंवाया। मीरपुर टेस्ट के बाद ही युनूस ने बदलाव के संकेत दिये थे । उन्होंने कहा था , हमें ऐसा कोच चाहिये जिसका टीम पर प्रभाव हो । हम जल्दी ही बदलाव करेंगे । हमें मजबूत टीम बनानी है । हमें कोच नहीं मेंटोर की जरूरत है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top