नई दिल्ली,२४ दिसंबर। आईपीएल के १६वें एडिशन के लिए कोच्चि में आयोजित हुए मिनी ऑक्शन में कुल ८० खिलाड़ी बिके। इस नीलामी में कुल ४०५ खिलाड़ी शामिल थे। इस नीलामी में कई खिलाड़ी मालामाल हुए हैं। इतना ही नहीं इस बार की नीलामी में रिकॉर्ड भी बने। यह नीलामी लगभग ६ घंटे तक चली।
इस नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करेन बिके सैम करेन को पंजाब किंग्स ने १८.५० करोड़ में खरीदा है। करेन आईपीएल के नीलामी इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के नाम था जिन्हें साल २०२१ में राजस्थान रॉयल्स ने १६.२५ करोड़ में खरीदा था। इस तरह आईपीएल २०२३ में सैम करेन सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। पंजाब किंग्स ने इस मामले में किसी को साथ नहीं आने दिया और इस खिलाड़ी को १८.५० करोड़ में खरीद लिया।



