102 Views

अमेरिका की आईसीसी अंडर-१९ महिला टी-२० टीम के सभी सदस्य भारतीय मूल के

न्यूयॉर्क,२० दिसंबर। संयुक्त राज्य अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आगामी आईसीसी अंडर-१९ महिला टी-२० विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की है जिसने सभी को हैरान कर दिया है क्योंकि टीम में सभी प्लेयर्स भारतीय मूल के हैं।
टीम यूएसए का प्रतिनिधित्व करने वाली १५ सदस्यीय टीम का नेतृत्व गीतिका कोडाली करेंगी जबकि अनिका कोलन को उप-कप्तान बनाया गया है। यूएसए क्रिकेट ने पांच नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व के नामों की भी घोषणा की है।
आपको बता दे कि अमरीका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का १०५वां सदस्य है और दुनिया के नवीनतम एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय देशों में से एक है।
महिला अंडर-१९ विश्व कप के लिए यूएसए की टीम : गीतिका कोडाली (कप्तान), अनिका कोलन (विकेटकीपर और उप-कप्तान), अदिति चुडासमा, भूमिका भद्रीराजू, दिशा ढींगरा, इसानी वाघेला, जीवना अरस, लास्य मुल्लापुडी, पूजा गणेश (विकेटकीपर), पूजा शाह, रितु सिंह, साई तनमयी आईयुन्नी, स्निग्धा पॉल, सुहानी थडानी, तरनम चोपड़ा।
आईसीसी अंडर-१९ महिला टी२० विश्व कप जनवरी २०२३ में दक्षिण अफ्रीका में होने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top