121 Views

आईपीएल नीलामी में अपना नाम देंगे रूट

मुंबई ,२३ नवंबर। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट २३ दिसंबर २०२२ को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) २०२३ के लिये होने वाली नीलामी में अपना नाम शामिल करेंगे। रूट ने इससे पहले २०१८ की नीलामी में भी अपना नाम शामिल किया था लेकिन उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। वह इसके अलावा इंग्लैंड के टी२० ब्लास्ट और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के लिये खेल चुके हैं।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने कहा कि रूट को एक बार फिर किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा न खरीदे जाने की आशंका है, हालांकि उन्होंने किसी टीम या कीमत पर विचार नहीं किया है और वह दुनिया की प्रमुख टी२० लीग का अनुभव करना चाहते हैं। उन्होंने मई २०१९ में पाकिस्तान के खिलाफ ४२ गेंदों पर ४७ रन बनाने के बाद से कोई टी२० अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top