126 Views

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को टी२० विश्व कप से किया बाहर

ब्रिस्बेन ,०२ नवंबर । श्रीलंका ने वानिंदू हसरंगा (१३/३) की शानदार गेंदबाजी और धनन्जय डी सिल्वा (६६) के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान को टी२० विश्व कप २०२२ के सुपर-१२ मुकाबले में पांच विकेट से मात दी।
अफगानिस्तान ने ग्रुप-१ के मैच में श्रीलंका को १४५ रन का लक्ष्य दिया था, जिसे श्रीलंका ने १८.३ ओवर में हासिल कर लिया।
अफगानिस्तान चार मैचों में केवल दो अंकों के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। श्रीलंका ने चार मैचों में चार अंक हासिल कर लिये हैं, लेकिन वह भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये अन्य नतीजों पर निर्भर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top