सेंट जोंस,२५ अक्टूबर। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस इस साल के अंत में पद छोड़ देंगे। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कैरिबियाई टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण सुपर १२ चरण में जगह बनाने में नाकाम रही थी।
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज टी२० वर्ल्ड २०१२ और २०१६ में जीत के साथ इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है लेकिन मौजूद टूर्नामेंट ग्रुप चरण स्कॉटलैंड और आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
वेस्टइंडीज ने राउंड रॉबिन लीग में जिम्बाब्वे को हराया लेकिन वह चार टीम के ग्रुप में अंतिम स्थान पर रही।



