नई दिल्ली,०५ सितंबर। कुछ सिरफिरे लोगों द्वारा एशिया कप में पाकिस्तान से मिली हार के बाद हार का ठीकरा तेज़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर फोड़ा जा रहा है। अर्शदीप से एक कैच क्या छूटा सब के सब हाथ धोकर अर्शदीप के पीछे पड़ गए। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि कुछ ट्रोलर्स ने विकिपीडिया पेज पर उनके पेज पर बदलाव करते हुए उन्हें ‘खालिस्तानी’ संगठन से जोड़ दिया गया।
इस बात को लेकर क्रिकेट प्रेमियों तथा भारत सरकार के तेवर सख्त हो गए हैं। इस मामले में भारत सरकार ने एक्टिव होते हुए आईटी मंत्रालय द्वारा विकिपीडिया को नोटिस भेजा है।
नोटिस में विकिपीडिया से यह पूछा गया है कि ऐसा कैसे हो गया और भविष्य में इसे रोकने के लिए उसका क्या प्लान है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा दर्शाना भारत में माहौल को बिगाड़ सकता है, साथ भी अर्शदीप सिंह के परिवार की सुरक्षा के लिए भी यह खतरा हो सकता है।
