शारजाह ,०४ सितंबर। श्रीलंका ने कुशल मेंडिस (३६) और दनुष्का गुनतिलका (३३) की आतिशी पारियों की बदौलत अफगानिस्तान को एशिया कप २०२२ में चार विकेट से हरा दिया।
अफगानिस्तान ने श्रीलंका को २० ओवर में १७६ रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने पांच गेंदें रहते हुए हासिल करके सुपर-४ का पहला मैच जीता।
श्रीलंका ने इस जीत में टीम प्रदर्शन का शानदार नमूना पेश किया। किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्द्धशतक नहीं जड़ा, लेकिन मेंडिस, गुनतिलका, पथुम निसंका (३५) और भानुका राजपक्षे (३३) की छोटी मगर मूल्यवान पारियों ने टीम को जीत दिलायी।
