157 Views

विस्तारा एयरलाइंस पर डीजीसीए का एक्शन, १० लाख रुपए जुर्माना लगाया

मुंबई ,०३ जून। विस्तारा एयरलाइंस पर एविएशन रेगुलेटर (डीजीसीए) ने १० लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना उस घटनाक्रम में लगाया गया है जिसमें विस्तारा एयरलाइंस के अनुचित तरीके से ट्रेंड पायलट ने यात्रियों से भरे फ्लाइट को इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा था। अधिकारी ने बताया कि, यह एक गंभीर उल्लंघन था इससे विमान में स्वर दर्जनों यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था।हालांकि, ये घटना कब की है इसको लेकर को स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

किसी उड़ान के प्रथम अधिकारी के रूप में तैनात पायलट को पहले एक सिम्युलेटर में विमान को उतारने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इसके बाद ही वो यात्रियों के साथ विमान को उतारने के लिए योग्य माना जाता है। यही नहीं एक कप्तान को भी यात्रियों से भरे विमान को उतारने के लिए एक सिम्युलेटर में प्रशिक्षित किया जाता है। इसके बाद ही उसे अनुमति मिलती है। उन्होंने कहा कि इस पायलट, फ्लाइट का फस्र्ट ऑफिसर था, ने हाल ही में एक फ्लाइट को इदौर हवाई अड्डे पर उतारा था। विस्तारा एयरलाइन के इस पायलट ने सिम्युलेटर पर विमान उतारने को लेकर जरूरी ट्रेनिंग प्राप्त किए बिना ही यह किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top