138 Views

एशिया में सबसे बढिय़ा रहा अडानी की कंपनी का आईपीओ, बिकवाली के दौर में भी लोग हुए मालामाल

नई दिल्ली ,२७ मई । भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में बिकवाली का माहौल है। इस माहौल के बीच लॉन्च हुए अधिकतर प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) की खराब परफॉर्मेंस रही लेकिन अरबपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी विल्मर ने तगड़ा रिटर्न दिया।
इस साल रिटर्न के लिहाज से अडानी विल्मर का आईपीओ एशिया में सबसे बढिय़ा साबित हुआ है। अडानी विल्मर ने यह सफलता १०० मिलियन डॉलर से अधिक की १२१ एशियाई आईपीओ को पीछे छोड़ कर हासिल की है। आपको बता दें कि यह अडानी समूह की ७वीं कंपनी है जो शेयर बाजार में लिस्टेड हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top