157 Views

महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी

मुंबई,२६ मई। प्रतीक गांधी मौजूदा दौर के उभरते हुए अभिनेता हैं। उनके खाते में एक से बढ़कर एक कई बड़ी फिल्में हैं। अब एक और अहम प्रोजेक्ट के साथ उनका नाम जुड़ गया है। वह भारत के स्वाधीनता संग्राम के अग्रणी नेता रहे महात्मा गांधी के जीवन पर बनने वाली सीरीज में दिखाई देंगे। इस सीरीज में वह गांधी के किरदार को निभाएंगे। अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने गांधी पर सीरीज बनाने की घोषणा की है।

प्रतीक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, अप्लॉज एंटरटेनमेंट गांधी के जीवन और समय के झरोखे से देखी गई भारतीय स्वतंत्रता की एक व्यापक कहानी को जीवंत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सीरीज रामचंद्र गुहा की प्रतिष्ठित पुस्तकों पर आधारित होगी। इसमें आधुनिक भारत के इतिहास को परिभाषित करने वाले एक महान व्यक्ति की यात्रा को दर्शाया जाएगा।

कई सीजन में इस सीरीज को दर्शकों के बीच लाने की योजना बनाई गई है। गुहा की प्रतिष्ठित पुस्तकों गांधी बिफोर इंडिया और गांधी- द इयर्स दैट चेंज्ड द वर्ल्ड से इसकी कहानी का रूपांतरण किया जाएगा। अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने हाल में गुहा से इसके राइट्स खरीदे हैं। इसके जरिए गांधी की अनकही कहानियों को दर्शकों के बीच लाया जाएगा। भारत सहित दुनियाभर के कई हिस्सों में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top