149 Views

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में हाहाकार , बिटकॉइन में आई जबरदस्त गिरावट

ई दिल्ली ,१० मई । क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले २४ घंटों के दौरान हाहाकार मचा हुआ है। क्योंकि बाजार ८.५८ फीसदी गिर चुका है और ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप घटकर १.४२ ट्रिलियन डॉलर रह गया है। इसका १.५ ट्रिलियन डॉलर के नीचे आना बड़ी बात है।
बिटकॉइन के प्राइस में आज ७.८२ फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। यह करेंसी आज $३१०८०.९१ पर ट्रेड कर रही है। इथेरियम का प्राइस पिछले २४ घंटों में ५.५८ प्रतिशत गिरकर $२३३०.९९ रह गया है। एक सप्ताह में बिटकॉइन १९.२६ प्रतिशत गिरा है तो इथेरियम १८.१७ प्रतिशत तक गिर चुका है।

३३ फीसदी तक गिरा बिटकॉइन
देखा जाए तो २०२२ में बिटकॉइन की कीमत काफी गिर चुकी है। फिलहाल आज का स्तर इस साल का सबसे निचला स्तर है। १ जनवरी २०२२ को यह करेंसी ४६७२६ डॉलर पर थी, मगर आज का भाव $३१०८०.९१ है। इस लिहाज से यह करेंसी इसी साल में अब तक ३३ फीसदी गिर चुकी है। इससे पहले २० अगस्त २०२० को बिटकॉइन ने ३० हजार डॉलर से भी नीचे जाकर २९,८०७ डॉलर तक ट्रेड किया था। हालांकि उस गिरावट के बाद बिटकॉइन ने जबरदस्त तेजी दिखाई और ८ नवम्बर २०२१ को यह ६७ हजार डॉलर तक पहुंच गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top