169 Views

फिर घट गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, २.७ अरब डॉलर गिरकर ५९७.७३ अरब डॉलर पर

मुंबई ,०९ मई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार २९ अप्रैल को समाप्त सप्ताह में लगातार सातवें सप्ताह गिरता हुआ २.७ अरब डॉलर घटकर ५९७.७३ अरब डॉलर पर आ गया।
इससे पूर्व २२ अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठे सप्ताह गिरता हुआ ३.२७ अरब डॉलर कम होकर ६००.४ अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह १५ अप्रैल को समाप्त सप्ताह में ३१.१ करोड़ डॉलर कम होकर ६०३.७ अरब डॉलर, ०८ अप्रैल को समाप्त सप्ताह में २.४७ अरब डॉलर घटकर ६०४ अरब डॉलर, ०१ अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह रिकॉर्ड ११.१७ अरब डॉलर कम होकर ६०६.४८ अरब डॉलर तथा २५ मार्च को समाप्त सप्ताह में २.०३ अरब डॉलर गिरकर ६१७.६५ अरब डॉलर पर रहा।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, २९ अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति १.१ अरब डॉलर गिरकर ५३२.८ अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह स्वर्ण भंडार १.२ करोड़ डॉलर कम होकर ४१.६ अरब डॉलर रह गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top