152 Views

प्रेग्नेंट सोनम कपूर को चढ़ा फ़ूड फरेविंग का चस्का, लंदन में बनाना सिख रही है ये डिश

मुंबई,०९ मई। अभिनेत्री  सोनम कपूर बहुत जल्द अपने बच्चे को जन्म देने वाली है। इन दिनों अभिनेत्री अपने प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसके साथ सोनम सोशल मीडिया पर भी सक्रीय  हैं। हाल ही में सोनम ने एक वीडियो साझा कर दी है, इसमें अभिनेत्री लंदन के एक होटल में शेफ से अपना फेवरेट डेज़र्ट बनाना सीखने में लगी हुई हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में सोनम ब्लू आउटफिट में दिखाई दे रहे है। अभिनेत्री ने बालों को खुला छोड़ दिया है। सोनम लंदन के एक होटल के किचन में शेफ के साथ अपना फेवरेट डेज़र्ट गोल्डन हेजलनट बनाने में लगी हुई हैं। सोनम को प्रेग्नेंसी में जिस भी फूड की क्रेविंग होने लगी है, वो बना रही हैं और खा रही हैं। वीडियो को साझा करते हुए सोनम ने लिखा- अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मैं गुड्स खा रही हूं। मेरे प्यारे दोस्त ने अपने पेटिसरी में मेरे लिए एक सरप्राइज़ बुक किया था। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक करने में लगे हुए है।

सोनम ने २१ मार्च को पति आनंद आहूजा के साथ  फोटोज़ साझा  कर फैंस को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दे दी थी। अभिनेत्री पति की गोद में लेट कर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। सोनम ने २०१८ में आनंद से विवाह कर लिया था। सोनम शादी के ४ वर्ष के उपरांत मां बनने जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top