मुंबई,०९ मई। सिंह इज ब्लिंग में अक्षय कुमार की हीरोइन बनीं एमी जैक्सन की ज़िंदगी में अब नया प्यार आ चुका है। ख़बर है कि एमी जैक्सन हॉलीवुड के मशहूर एक्टर एड वेस्टविक को डेट कर रही हैं। एमी और एड को साथ में घूमते हुए देखा गया है। एमी जैक्सन इन दिनों लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं। एमी अपने बेटे के साथ लंदन में रह रही हैं। ऐसे में उन्हें एड वेस्टविक के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया। दोनों वर्कआउट आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।
एड वेस्टविक और एमी जैक्सन हाथों में हाथ डाले हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां एड ने ग्रे टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखी है। एमी जैक्सन ने ग्रे टैंक टॉप के साथ ऑफ व्हाइट स्वेटशर्ट और योग पैन्ट्स पहन रखी है। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। साथ ही इनसे अफ़वाह और भी तेज़ हो गई है कि एमी और एड एक दूसरे को डेट कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि एमी और एड सही में साथ हैं। एमी और एड वेस्टविक लंदन में कॉमन फ्रेंड्स के माध्यम मिले थे। दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया था। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना भी शुरू कर चुके है। दोनों इस रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस बताए जाते हैं।