171 Views

ग़रीब बच्चों को गले लगाकर बॉबी और अभय ने क्लिक करवाई तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

मुंबई,७ मई। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भले ही रूपहले पर्दे पर पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल की तरह नाम कमाने में कामयाब न हो पाए हों लेकिन ओटीटी प्लैटफॉर्म ने उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल कर रख दी है। बाबा निराला बनकर बॉबी देओल ने जनता का दिल जीत लिया है। आश्रम वेब सीरीज का भाग बनने के उपरांत अभिनेता की फैन फॉलोइंग में एकदम से बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है।

हाल ही में बॉबी अपने कजिन अभय देओल के साथ एक रेस्टोरेंट में पहुंचे। रेस्टोरेंट के बाहर जैसे ही कुछ गरीब बच्चों ने देओल ब्रदर्स को देखा तो उन्हें घेर लिया और फिर कुछ ऐसा हुआ कि लोग अभिनेता की तारीफ़ करने लग गए। इस समय का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि बॉबी और अभय जैसे ही रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं तो उन्हें देखकर कुछ ग़रीब बच्चे भागते हुए आते हैं और उनके गले लग जाते हैं।

इस बीच बॉबी उनसे प्यार से मिलते और स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं। अभय ने भी दिल खोलकर अपना प्यार लुटाया। दोनों भाइयों ने एक-एककर इन बच्चों के साथ फोटोज़ भी क्लिक करवाई हैं। बॉबी और अभय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जो फैंस को बहुत पसंद आने लगा है। फैंस भी दोनों की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट कर लिखा-देओल हमेशा इतने विनम्र होते हैं। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा- रिस्पेक्ट सर। वहीं एक यूजर ने लिखा- वह बहुत स्वीट हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top