147 Views

कान्स फिल्म महोत्सव में आजादी की ७५वीं वर्षगांठ पर पहली बार सम्मानित होगा भारत

कान्स,४ मई। इस साल कान्स फिल्म महोत्सव में भारत को आधिकारिक सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान १७ मई से २५ मई के बीच चलने वाले महोत्सव के दौरान दिया जाएगा। आप सभी को बता दें कि यह पहली बार हो रहा है कि कान्स बाजार में देश को सम्मान दिया जा रहा है। केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ भारत को यह सम्मान पहली बार दिया जा रहा है। वहीं, भविष्य में अलग अलग देशों के साथ इस नई परंपरा को हर साल जारी रखा जाएगा।
दरअसल, यह संयोग की बात है कि भारत ब्रिटिश शासन से अपनी आजादी की ७५वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी के साथ ही, कान्स उत्सव भी अपनी ७५वीं वर्षगांठ मना रहा है।
आप सभी को बता दें कि कान्स मार्केट सेलिब्रेशन की शुरुआत १८ मई को मैजेस्टिक बीच पर की जाएगी। इस उत्सव के दौरान मार्केट एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स जेरोम पाइलार्ड और गिलाउम एस्मिओल भी हिस्सा लेंगे। इसी के साथ ही, भारत के सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी इस मौके पर शिरकत करेंगें। इस साल पूरे इवेंट के दौरान भारत प्रमुखता से दिखाई देगा। केवल यही नहीं बल्कि इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ७५वें कान्स फेस्टिवल की एक्सक्लूसिव जूरी का हिस्सा बनने के लिए चुना गया है।
इस फेस्टिवल ने भारतीय सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की आठ सदस्यीय जूरी के हिस्से के रूप में घोषित किया। जूरी की अध्यक्षता फ्रांसीसी अभिनेता विंसेंट लिंडन करेंगे। जूरी में दीपिका के साथ शामिल होने वाले बाकी नामों में ईरानी फिल्म निर्माता असघर फरहादी, स्वीडिश अभिनेत्री नूमी रैपेस, अभिनेत्री पटकथा लेखक निर्माता रेबेका हॉल, इटालियन अभिनेत्री जैस्मीन ट्रिंका, फ्रेंच निर्देशक लादो ली, अमेरिकी निर्देशक जेफ निकोल्स और नॉर्वे से निर्देशक जोआचिम ट्रायर के नाम शामिल हैं।
दीपिका ने विन डीजल की द रिटर्न ऑफ जेंडर केज से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत फिल्म छपाक भी बनाई थी। २०१५ में उन्होंने लाइव लव लाफ फाउंडेशन की शुरुआत की। यह संस्था मानसिक स्वास्थ्य पर काम करती है। साल २०१८ में, दीपिका को दुनिया के १०० सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में नामित किया गया था। फिल्म फेस्टिवल के बारे में बात करें तो यह १७ मई से २८ मई तक चलने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top