115 Views

पत्नी की मासूमियत देख धड़का विक्की का दिल, किया खास कमेंट

मुंबई,२ मई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आजकल हर तरफ स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को पसंद किया जा रहा है। यह कपल एक दूजे के साथ एकदम परफेक्ट लगते हैं। इसी के चलते ये सेलेब्रिटी कपल सोशल मीडिया सेंसशन बना हुआ है। वैसे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अक्सर ही इन्टरनेट वर्ल्ड में अपनी केमिस्ट्री से तहलका मचा देते हैं। दोनों का अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। अब हाल ही में मिस्टर और मिसेज कौशल ने अपने प्यार का इजहार खुलेआम किया है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर यह पावर कपल ट्रेंड कर रहा है।
ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में कैटरीना ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह बकरी को पत्ते खिलाती नजर आ रही हैं। इस फोटो में कैटरीना बेहद मासूम लग रही हैं और उनकी मासूमियत पर फैंस के साथ साथ कई सेलेब्स भी अपना प्यार जता रहे हैं। उनकी इस लेटेस्ट फोटो में वह ओवरसाइज्ड डेनिम जैकेट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- उस समय भी ओवरसाइज खूब चलता था। वहीं पत्नी कैटरीना की फोटो को देख विक्की एक बार फिर अपना दिल दे बैठे। उनके अलावा लाखों लोग इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं।
वहीं कैटरीना के पति विक्की कौशल ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया और इसी के साथ ही कई सितारों ने कैटरीना की इस पिक्चर पर कमेंट किया है। जी हाँ, करिश्मा कपूर ने लिखा – लव इट। वहीं श्वेता बच्चन ने लिखा- बहुत प्यारी। आप सभी को बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल २०२१ दिसम्बर में शादी रचाई थी और दोनों ने राजस्थान में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंधकर अपने फोटोज सहारे किये थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top