मुंबई,२१ मार्च। वैश्विक चिंताओं के बीच सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाज़ार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब १ प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। सेसेक्स में ५७१.४४ अंक यानी कि ०.९९ प्रतिशत की गिरावट के साथ ५७,२९२.४९ पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ५० में भी १६९.४५अंक अर्थात ०.९८ प्रतिशत की गिरावट के साथ १७,११७.६० के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के ग्रासिम, ब्रिटानिया और टाटा कंज्यूमर में गिरावट दर्ज़ की गई जबकि कोल इंडिया, हिंडाल्को और ओएनजीसी हरे निशान में बंद हुए।
आज के ट्रेडिंग सेशन में १५१६ शेयरों में ख़रीदारी देखने को मिली तो वहीं १९१९ शेयरों में बिकवाली देखी गई। इसके अलावा १४० शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।



